RHNN
Uncategorized लोकमंच

राज्य  स्तरीय हिमाचल दिवस  चंबा में

शिमला– 11 अप्रैल (RHNN) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अप्रैल, 2022 को चंबा जिला मुख्यालय स्थित चौगान में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर मण्डी में , शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ऊना में, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर में, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर कुल्लू में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल सोलन में, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला सिरमौर के नाहन में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग बिलासपुर में और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts