RHNN
Uncategorized एजुटेन्मेंट ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

पिता और दादा का रिकॉर्ड खोजने के लिए सात समंदर पार इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दम्पति जोड़ा

शिमला-12 मार्च (rhnn) : अपने पिता और दादा का रिकॉर्ड खोजने के लिए इन दिनों सात समंदर पार इंग्लैंड से एक दम्पति जोड़ा साइमन और सेली शिमला पहुंचा है। वे पिछले दो दिनों से शिमला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां उनके दादा और पिता रहा करते थे और जहां उनका जन्म और मृत्यु भी हुई थी। साइमन और सेली पहले अपने पिता और दादा का रिकॉर्ड जानने के लिए नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा में गए जहां उन्हें अपने पिता और दादा का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिला। उसके बाद वे दोनों संजौली के सिमिट्री में पहुंचे जहां उनके दादा और पिता को मृत्यु के बाद दफनाया गया था। अपने पिता और दादा का रिकॉर्ड मिलने के बाद दम्पति जोड़ा खुश और नगर निगम शिमला और यहां की सरकार का शुक्रिया अदा करना नहीं भूले हैं। साइमन और सेली का उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे अपने पिता और दादा का रिकॉर्ड खोज निकालेंगे लेकिन प्रदेश सरकार और नगर निगम शिमला ने उस समय के रिकॉर्ड को संभाल कर रखा है जो काबिलेतारीफ है।

उधर, शिमला के इतिहासकार सुमित राज वशिष्ठ ने बताया कि इंग्लैंड से आए दंपती अपने पिता और दादा का रिकॉर्ड जानने के लिए शिमला पहुंचा हैं। जिनकी उन्होंने मदद की है। इंग्लैंड के दंपती को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा में ले गए। रिकॉर्ड चेक करने के बाद दादा और पिता का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का विवरण मिल गया। नगर निगम कर्मचारियों ने पूर्वजों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए। साइमन बीट इंग्लैंड से पत्नी सेली के साथ रिकॉर्ड लेने पहुंचे थे। रिकॉर्ड से पता चला है कि साइमन बीट के पिता के ताऊ विलियम लिटरस्टर शिमला नगर निगम में शासक पद पर तैनात थे। 27 नवंबर 1930 को मौत के बाद संजौली की कब्रगाह में विलियम को दफनाया गया। साइमन बीट के पिता सिरिल बीट का जन्म भी शिमला में ही हुआ था। सिरिल बीट की तैनाती शिमला में सेशन जज के पद पर थी। साइमन बीट ने बताया कि नगर निगम के रिकॉर्ड चेक करने पर 2 जुलाई 1916 को जन्मे सिरिल बीट का विवरण मिल गया। सुमित राज वशिष्ठ ने बताया कि दंपती पूर्वजों की कब्र की तलाश में शिमला आया था। जो उन्हें मिल गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इंग्लैंड से आने वाले लोगों को पूर्वजों की जानकारी जुटाने में मदद करते रहेंगे।

Related posts