RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

67 यूनिट ब्लड एकत्र कर आनी विकास मंच ने मनाया सीएम सुक्खू का जन्मदिवस

शिमला-26 मार्च (rhnn) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना 59 वां जन्मदिवस मना रहे हैं। सीएम सुक्खू ने जहां अपनी धर्मपत्नी व मंत्रियों के साथ 59 पौंड का केक काटकर ओकओवरके मनाया तो वहीं उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर मनाया। इसी कड़ी में आनी विधानसभा के आनी स्थित रघुवीर सिंह मैदान में आनी विकास मंच द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर जन्मदिवस मनाया।विकास मंच की ओर से लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में उनके समर्थकों ने 67 यूनिट ब्लड एकत्र किया।

इस मौके पर आज़ाद प्रत्याशी रहे परस राम समेत कई कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट कर सीएम सुक्खू का जन्मदिवस मनाया। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू प्रदेश में व्यवस्था कर रहे हैं जिनका जन्मदिवस भी यादगार और जरूरतमंदों की सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आनी कांग्रेस से जुड़े लोग ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर जन्मदिवस मना रहे हैं जिसमें 67 यूनिट ब्लड डोनेट किया है।

Related posts