RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

कल से मिलेगी राहत, लेकिन 21 के बाद फिर सक्रिय होगा मॉनसून

शिमला-17 अगस्त (rhnn) : शिमला-16 अगस्त. हिमाचल प्रदेश में कल से प्रदेशवासियों को मानसून की बारिश से थोड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश में आगामी 4 से 5 दिन मानसून धीमा पड़ने वाला है। यह जानकारी शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ा है जिससे प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिला में हुई है जिससे कई सालों का रिकॉर्ड टूटा है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान भी मंडी जिला में हुआ है।

डॉ सुरेंद्र पाल ने बताया कि कल यानी 17 अगस्त से प्रदेश में मानसून धीमा पड़ने वाला है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया गया। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से मानसून धीमा पड़ा हुआ है अभी 4-5 दिन मानसून के धीमा पड़ने का अनुमान है। लेकिन इस बीच एक दो जगह भारी बारिश होने का भी अनुमान है। लेकिन अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का अनुमान है। जिसमें बादल फटने,भूस्खलन व बाढ़ आने की संभावना बन सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि इस दौरान नदी नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाएं। इसके साथ साथ अपने आसपास के क्षेत्रों में भी चौकस रहें।

डॉ सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश हुई है यह बारिश तीन दिन लगातार होती रही जिससे बादल फटने,बाढ़ आने व नदियों का जलस्तर बढ़ गया। इसके अलावा पेड़ गिरने की घटनाएं होती रही हैं। लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। जिससे प्रदेश में आपदा जैसे हालात पैदा हुए है। मौसम विभाग की माने तो अब मौसम प्रदेश में कुछ राहत बक्श सकता है अगले कुछ दिनों तक कम बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसके बाद प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है, प्रदेश में जारी राहत और बचाव के काम को तेजी मिल सकती है।

Related posts