RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

स्क्रब टायफस से 64 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227

शिमला-03 सितंबर (rhnn) : प्रदेश में स्क्रब टायफस से फिर एक मौत हो गई है। आई.जी.एम.सी.में उपचाराधीन 64 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। एमएस डॉ राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 10 लोग नए पॉजिटिव भी आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। मृतक महिला चौपाल की रहने वाली थी। 28 अगस्त को महिला आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाई गई थी। डाक्टरों की मानें तो स्क्रब टायफस को लोग बिल्कुल भी हल्के में न लें। अगर लापरवाही बरती तो आपकी जान पर भारी पड़ सकती है।

आई.जी.एम.सी. में हैपेटाइटिस-ए के 2 मामले पॉजिटिव आए हैं। यह एक पीलिया ही होता है। यह गंदे पानी के सेवन से हो रहा है। ऐसे में अब लोगों को सतर्क रहना होगा। शहर में हर दूसरे या तीसरे दिन पीलिया के मामले आ रहे हैं।

Related posts