शिमला-19 सितंबर (rhnn): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी बात कह रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के विधायक आपदा को लेकर सुक्खू सरकार को घेरने में कोशिश जरूर कर रहे। मगर, राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं होने और केंद्र से अब तक अतिरिक्त राहत राशि नहीं मिलने से विपक्ष खुद घिरता हुआ नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अनुसार, आपदा से प्रदेश में अब तक प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष तौर पर 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान और 441 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन केंद्र से अब तक एक रुपए की भी अतिरिक्त मदद नहीं मिली। जो बजट मिला है, वह डिजास्टर फंड के तहत मिलना तय था और सभी राज्यों को मिला है।विधानसभा में सरकारी संकल्प पर चर्चा पूरी होने के बाद इसे पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और केदारनाथ की तर्ज पर स्पेशल पैकेज की मांग की जाएगी।