शिमला 28 सितंबर 2025 (RHNN) : अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला शिमला इकाई की बैठक कसुम्पटी के बल्देया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिंदी कल्याण ने की। बैठक में प्रदेश संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम राम नेगी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश समन्वयक राजेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला महासचिव शक्त राम कश्यप तथा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र पाल भी उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय लोगों और मोर्चा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज करवाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिंदी कल्याण ने कहा कि मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में जल्द ही शिमला में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।
previous post