RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

78वां निरंकारी संत समागम : सेवाभाव और मानवता का दिव्य उत्सव

शिमला 28 सितंबर 2025 (RHNN) : सेवा, समर्पण और मानवता का अनुपम संगम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा,और आत्म मंथन का दिव्य संदेश। समालखा के विशाल मैदान में 78वां निरंकारी संत समागम रविवार को भव्य रूप से आरंभ हुआ। ‘आत्म मंथन’ थीम पर आधारित इस समागम की शुरुआत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित ने सेवा स्थल का उद्घाटन कर की। इस दौरान भक्तों में गहरा उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि समागम केवल समूह रूप में इकट्ठा होने का नाम नहीं है, बल्कि यह सेवा और आत्मचिंतन का अवसर है। उन्होंने कहा कि “हमें अपने भीतर झांककर मन में व्याप्त कमियों और कुरीतियों को दूर करना होगा। निरंकार का सुमिरण करते हुए सबका सम्मान करें और सेवा को अपनाएँ।” करीब 600 एकड़ में फैले समागम स्थल पर भक्तों के ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्थाएँ पूर्ण श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से की गई हैं।

लाखों की संख्या में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु यहां सेवा, श्रद्धा और मानवता का अनोखा अनुभव कर रहे हैं। संत निरंकारी मिशन पिछले 96 वर्षों से ‘समस्त संसार एक परिवार’ के संदेश को जीवन्त कर रहा है। मिशन का उद्देश्य प्रेम, समानता और शांति को व्यवहार में उतारना है। यही कारण है कि समागम न केवल मिशन के अनुयायियों के लिए, बल्कि हर धर्म, जाति और भाषा के लोगों के लिए खुला है। यहां इंसानियत, आध्यात्मिकता और सेवा भाव का अनुपम संगम देखने को मिलता है।

Related posts