RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार व राज्य निर्वाचन आयुक्त और एचपीएसईबी अध्यक्ष ने की भेंट

शिमला, 28 मार्च 26 (RHNN) : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), सुशील ठाकुर और प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) पुरुषोत्तम तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को कार्यालयों की कार्यप्रणाली और प्रमुख कार्यों जैसे वित्तीय प्रबंधन, लेखा परीक्षा तथा सरकारी व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने सार्वजनिक वित्तीय प्रशासन सुदृढ़ करने और इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की भी जानकारी दी।

राज्यपाल ने वित्तीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी लेखा परीक्षा तंत्र के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने राज्य में सुशासन और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने में ऐसी संस्थाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने शिष्टाचार भेंट की। एचपीएसईबी अध्यक्ष ने राज्यपाल को बोर्ड के गतिविधियों, विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, विद्युत वितरण को सुदृढ़ करने और राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने बढ़ती ऊर्जा मांग को सतत रूप से पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

Related posts