शिमला, 30 मार्च 26 (RHNN) : संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में संत निरंकारी मंडल की ब्रांच चंबी चौपाल द्वारा कंवर कॉम्प्लेक्स नेरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरंकारी भक्तों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छा से रक्तदान किया।
आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक विभाग से आए डॉक्टर सुधीर और उनकी टीम ने करीब 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में संयोजक शिमला हेमराज भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे,
जबकि सेवानिवृत्त तहसीलदार ओम प्रकाश मेहता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानता है। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का संदेश “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” आज भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और समाज में सेवा व मानवता की भावना भी मजबूत होती है।

