RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़

सुन्नी में मैनुअल स्कैवेंजिंग रोकने पर जोर, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

शिमला, 31 मार्च 26 (RHNN) : मैनुअल स्कैवेंजर्स और उनके पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपमंडलाधिकारी (ना.) सुन्नी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि उपमंडल क्षेत्र में हाथ से मैला उठाने जैसी अमानवीय प्रथा पूरी तरह समाप्त हो। साथ ही पिछली बैठक के निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा भी की गई।

अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में मैनुअल स्कैवेंजिंग की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दी जाए और संभावित प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुनर्वास योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके अलावा अस्वच्छ शौचालयों को समाप्त करने और पंचायतों व शहरी निकायों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम समाज में सम्मान और गरिमा के अधिकार को सशक्त बनाता है। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts