RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिलोकमंच

रेडक्रॉस फंड में उदारतापूर्वक अंशदान करें : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, 08 मई 26 (RHNN) : सुखविंदर सिंह सुखु ने विश्व रेडक्रॉस दिवस-2026 के अवसर पर समाज के सभी वर्गों से रेडक्रॉस फंड में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें रेडक्रॉस का स्टीकर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी रेडक्रॉस फंड के लिए अपना अंशदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस फंड से एकत्रित धनराशि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की सचिव डॉ. किमी सूद भी उपस्थित रहे।

Related posts