शिमला, 09 मई 26 (RHNN) : शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमारसैन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना कुमारसैन की डिटेक्शन टीम ने एनएच-05 पर बारूबाग क्षेत्र में गश्त के दौरान एक वाहन से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 9 मई को पुलिस टीम उपमंडल रामपुर में निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवकों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी बिलासपुर, रोहित चौहान निवासी रामपुर और तुषार वर्मा निवासी रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

