शिमला, 11 मई 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव में अजय शर्मा को लगातार तीसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए फिर से उन पर भरोसा जताया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अनिल वालिया को सचिव और ललित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन के बाद संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा।

