RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर शिमला में विशाल सत्संग

शिमला, 13 मई 26 (RHNN) : शिमला के राममंदिर हॉल में बुधवार को श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 45वें स्थापना दिवस पर विशाल सत्संग, सम्मान समारोह और लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और गुरु पूजा से हुआ, जबकि गुरु भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रदेश मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच लोगों को ‘अनसंग वॉरियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुकांत पाल चौहान को समाज सेवा, अरुण गोयल को जरूरतमंदों की सेवा, सुधीर कुमार और नवराज चौहान को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, भावना रतन को महिला उत्थान तथा पीयूष कुमार को यूथ लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण, भीष्म सिंह, कमलेश चौहान, सोनिया मिनोचा सहित बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts