RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रोटरी क्लब हिलक्वींस ने पॉल हैरिस जयंती पर बच्चों संग बांटी खुशियां

शिमला, 19 अप्रैल 26 (RHNN): रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब हिलक्वींस ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब सदस्यों ने डेंटल कॉलेज शिमला के समीप श्रमिक वर्ग के बच्चों को मिठाइयां और खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन पूजा गोयल सहित अन्य सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

क्लब अध्यक्ष पूजा गोयल ने कहा कि यह आयोजन पॉल हैरिस की ‘सेवा सर्वोपरि’ की भावना को आगे बढ़ाने का एक छोटा प्रयास है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर उनके साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में शामिल होना सभी सदस्यों के लिए भावुक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचकर उनकी मदद करना ही रोटरी का मुख्य उद्देश्य है। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सेवा भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम के अंत में क्लब ने भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related posts