RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मा

‘युवा चेंजमेकर प्रोग्राम’ से विकसित भारत को मिलेगी नई गति : रोहित भारद्वाज

धर्मशाला/शिमला, 24 जनवरी 26 (RHNN) : देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री आदरणीय अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा धर्मशाला में ‘युवा चेंजमेकर प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विज़न को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ऐसा मंच और मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे वे समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव का नेतृत्व कर सकें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुपए कहा कि युवा चेंजमेकर प्रोग्राम युवाओं को केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि सोच, संकल्प और संस्कार से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व विकास, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल कौशल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा।

रोहित भारद्वाज ने कहा कि यह पहल युवाओं को नौकरी चाहने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला नेतृत्व तैयार करेगी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से इस कार्यक्रम से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related posts