RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह (मियां)

शिमला, 22 जनवरी 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ (एचपीएसएसईए) शिमला के चुनाव 22 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सचिवालय ए/3 डाइनिंग हॉल में चली, जबकि मतगणना शाम 5:30 बजे के बाद की गई। मतगणना के बाद संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।

चुनाव परिणामों के अनुसार राजेंद्र सिंह (मियां) को संघ का अध्यक्ष चुना गया। विजेंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राकेश भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि हुकम सिंह (हुक्की) को उपाध्यक्ष चुना गया। रत्तन सिंह को संयुक्त सचिव और कुलदीप कुमार को कोषाध्यक्ष (कैशियर) बनाया गया है।

इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी के लिए नौ सदस्यों का चयन किया गया। इनमें मयंक, आशीष कुमार नेगी, देविंदर, रविंदर सिंह, सुमित कुमार, रजत शर्मा, इंदर देव, सौरव कुमार और आकाश शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी संत राज पुहार्टा की देखरेख में संपन्न हुई। संघ के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरे हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और सचिवालय सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।

Related posts