RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

अनुभवी खिलाड़ियों का धमाल, 50+ लीग में लेजेंड ईगल्स और लेगेसि मेकर की शानदार जीत

शिमला, 16 मई 26 (RHNN) : शिमला में चल रही 50+ क्रिकेट लीग में खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में लेजेंड ईगल्स और लेजेंड लेगेसि मेकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विरोधियों को बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अनुभवी खिलाड़ियों से सजी इस लीग में एक बार फिर साबित हुआ कि उम्र केवल एक संख्या है, जबकि जोश और कौशल अभी भी मैदान पर पूरी तरह हावी है। पहले मुकाबले में लेजेंड ईगल्स और नगर निगम टीम आमने-सामने थीं। लेजेंड ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और निर्धारित ओवरों में 200 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से राजेंद्र ने 53 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि चन्द्रमोहन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जवाब में नगर निगम की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही दबाव में आ गई और ईगल्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम मात्र 71 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में चन्द्रमोहन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद मीनू चौहान रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दूसरे मुकाबले में लेजेंड लेगेसि मेकर और लेजेंड स्नोडाउन की टीमें भिड़ीं। लेगेसि मेकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में स्नोडाउन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिसके चलते पूरी टीम केवल 91 रनों पर सिमट गई। इस मुकाबले में यशवंत ने शानदार 56 रनों की पारी खेली और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts