RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

चंद्र मोहन का ऑलराउंड जलवा, 50+ क्रिकेट लीग में बने मैन ऑफ द मैच

शिमला, 18 मई 26 (RHNN) : शिमला में चल रही 50+ क्रिकेट लीग में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लेजेंड लेगेसि मेकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से राजेश शर्मा ने शानदार 76 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जवाब में लेजेंड हरिकेन्स ने बेहतरीन संयम और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में 3 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में चंद्र मोहन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी 2 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुदेश चौहान ने 31 रन और संदीप ने नाबाद 27 रन बनाकर जीत को आसान बनाया।

दूसरा मुकाबला: आख़िरी गेंद पर लेजेंड स्नोडाउन की जीत : दूसरे मैच में नगर निगम की टीम ने 184 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिग्विजय सिंह ने 54, विवेक गुलेरिया ने 41, सूरज ने 45 और अन्य बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लेजेंड स्नोडाउन ने शानदार संघर्ष दिखाया और मैच को आख़िरी गेंद तक खींचा। राजेश ने 49, संजीव ने 37 और लोकेश ने 34 रन बनाए। रोमांचक अंतिम गेंद पर चंद्र राणा ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।

अनुभवी खिलाड़ियों की लीग बनी प्रेरणा का मंच : लीग में प्रदीप सॉवंत, राजेश ठाकुर, योगेश वर्मा, मुनीश ठाकुर और ब्रिजेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट अनुभव, फिटनेस और जुनून का शानदार उदाहरण बनकर उभरा है।

Related posts