RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का जागरूकता अभियान, बालूगंज स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद

शिमला,25 मई 26 (RHNN) : शिमला पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ समाज और परिवार पर भी नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी यदि जागरूक रहेगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधीक्षक से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब भी किए। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपने आसपास भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। पुलिस ने बताया कि “रुस्तम योजना” के तहत जिलेभर में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts