RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ठियोग गर्ल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों की प्रतियोगिता, निकाली जागरूकता रैली

शिमला,05 जून 26 (RHNN) : पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर रतन सिंह वर्मा और एन एस एस के प्रभारी सावित्री चंदेल व कश्मेन्द्र काश्यप और इको क्लब प्रभारी मृदुला चौहान की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) की छात्राओं व इको क्लब की छात्राओं द्वारा शाली बाजार ठियोग तक एक पर्यावरण जागरूक रैली निकाली गई। इस रैली में पर्यावरण के प्रति आम जन-मानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के 98 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।वहीं इस जागरूकता रैली में इको क्लब के 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस जागरूकता रैली में विद्यार्थीयों के साथ-साथ अध्यापक व अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। इसके अतिरिक्त छात्राओं की अंतर सदन भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के रूप में आयोजित की गई। इस प्रतिस्पर्द्धा में विद्यालय में गठित चारों सदनो ने भाग लिया। अहिल्या सदन की ओर से कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा से स्वास्तिका शर्मा जबकि वरिष्ठ वर्ग में ग्यारवीं कक्षा से आलिज़ा ,इन्दिरा सदन के कनिष्ठ वर्ग से हिमांगी सप्तम कक्षा की छात्रा ने भाग लिया व वरिष्ठ वर्ग से नवम कक्षा के छात्र आरव शर्मा।जबकि पद्मिनी सदन से कनिष्ठ वर्ग से उपासना व वरिष्ठ वर्ग में ग्यारहवीं कक्षा से कशिश और रानी झाँसी सदन से कनिष्ठ वर्ग से सरस्वती शर्मा व वरिष्ठ वर्ग में मानवी नेक्टा ने भाग लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

भाषण प्रतायोगिता में कनिष्ठ वर्ग में रानी झांसी सदन से सरस्वती शर्मा प्रथम,अहिल्या सदन से स्वास्तिका शर्मा द्वितीय स्थान और पद्मिनी सदन से उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में इंदिरा सदन के छात्र आरव शर्मा प्रथम स्थान पर ,रानी झांसी सदन की छात्रा मानवी नेक्टा द्वितीय स्थान पर और पद्मिनी सदन से कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में नारा लेखन प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया ।

Related posts