RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

निर्जला एकादशी पर युवाओं ने निभाई सेवा की मिसाल, यात्रियों को बांटा जल, जूस और तरबूज

शिमला, 25 जून (rhnn) : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) शिमला से संबद्ध स्पोर्ट्स एंड कल्चरल यूथ एसोसिएशन शिमला द्वारा आईएसबीटी शिमला तथा टुटीकांडी चौक में निःशुल्क जल, जूस और तरबूज वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच यात्रियों और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना तथा सेवा भावना को बढ़ावा देना था। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान संस्था के सचिव काविन ऋतुराज, उपाध्यक्ष शुभम चक्रवर्ती एवं निशांत तथा संयुक्त सचिव रोहन शर्मा सहित अन्य युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा पानी, जूस और फल वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस पहल की आम जनता ने सराहना की। कार्यक्रम ने स्वयंसेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को प्रोत्साहित करते हुए युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित किया।

Related posts