शिमला,05 जून 26 (RHNN) : शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्वारा आईटीआई सुन्नी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर 20 ईको वॉरियर्स, 189 छात्र-छात्राएं तथा 10 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही, जिसमें उनके उपयोग और महत्व की जानकारी दी गई।
लेफ्टिनेंट कर्नल विनय पठानिया ने पर्यावरण संरक्षण और वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि सभी सतत और हरित भविष्य के लिए योगदान देंगे। यह आयोजन की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम से छात्रों में जागरूकता और उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

