शिमला, 20 जून (rhnn) : आईजीएमसी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनिता एचओडी, फिजियोलॉजी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद डॉ. अनिता ने योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए। डॉ. विनीत ने “योग फॉर हेल्दी एजिंग” तथा
डॉ. हर्षिता ने “सचेतनता के लिए योग” विषय पर व्याख्यान दिया। छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्किट प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कनक और अक्षिता ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के एचओडी एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक हीराराम और दिव्या ज्योति ने एक सप्ताह तक योग अभ्यास करवाया। अंत में डॉ. मोनिया राठौर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप शर्मा ने किया।

