RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

आपदा प्रबंधन के लिए जिला पुलिस कांगड़ा हुई और अधिक सशक्त

शिमला, 23 जुलाई (rhnn) : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कांगड़ा द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन बचाव कार्यों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कांगड़ा को सर्च लाइट, रेस्क्यू रोप, फावड़े, हैंड स्पेड, कुल्हाड़ी, स्ट्रेचर, आयरन डिगिंग रॉड, मेगा फोन, सेफ्टी हेलमेट, हाइड्रोलिक कटर/चेन सॉ, गम बूट तथा रेन सूट सहित विभिन्न राहत एवं बचाव उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के निर्देशानुसार उक्त उपकरण जिले के विभिन्न पुलिस थानों को वितरित कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। जिला पुलिस कांगड़ा – सेवा, सुरक्षा एवं आपदा के समय हर पल आपके साथ।

Related posts