RHNN
Uncategorizedनारी शक्तियुवात्मा

105 वोटों के प्रचंड समर्थन से सुनील बने एसएमसी अध्यक्ष

शिमला, 29 जुलाई (rhnn) : पीएम श्री पोर्टमोर प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए हुए चुनाव में अभिभावकों ने सुनील पर भरपूर विश्वास जताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील को 112 में से 105 मत मिले, जबकि सुनीता को 7 मत प्राप्त हुए। भारी बहुमत मिलने के बाद सुनील को नई एसएमसी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

विद्यालय में आयोजित चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इसके साथ ही 17 सदस्यीय नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया, जो अगले दो वर्षों तक विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न प्रबंधन संबंधी कार्यों का संचालन करेगी। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद केंद्र मुख्य शिक्षक लोकेंद्र सिंह नेगी, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर उम्मीद जताई गई कि नई एसएमसी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगी।

Related posts