शिमला, 29 जुलाई (rhnn) : टूटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, टूटू में आयोजित किया गया। चुनाव समिति की देखरेख में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली।
समिति के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के तहत विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कानूनी रूप से आवश्यक था, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान सुरेन्द्र कुमार, उपप्रधान संतोष कुमार, सचिव कमलप्रीत सिंह कोहली, सह सचिव सपना शर्मा तथा कोषाध्यक्ष जय देव सूद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। चुनाव समिति ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

