RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला, 04 अगस्त (rhnn) : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं महासचिव डॉ. अमरपाल सिंह कोचर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, वृद्धजन देखभाल सेवाएं, जागरूकता कार्यक्रम तथा वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सम्मानजनक एवं गरिमामय जीवन को बढ़ावा देने संबंधी पहल शामिल हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें प्रदेश में वरिष्ठ नागरि कों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उनके संरक्षण एवं सहयोग का अनुरोध किया गया। राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक संस्थाएं सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा संगठन को उसके मानवीय एवं समाजसेवी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एस. कौशल, उपाध्यक्ष चौधरी वरयाम सिंह बैंस तथा कार्यकारिणी सदस्य सी.एम. वालिया भी उपस्थित थे।

Related posts