RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिलोकमंच

मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 विजेता पूनम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

शिमला, 30 जनवरी 26 (RHNN) : शिमला 30 जनवरी:मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की विजेता एवं राज्य कर एवं आबकारी विभाग (प्रवर्तन) में सहायक आयुक्त व जिला शिमला की नोडल अधिकारी पूनम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने पर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने पूनम ठाकुर द्वारा प्रतियोगिता में ब्यूटी विद परपज़ और बेस्ट ड्रेस्ड क्राउन जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने की भी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूनम ठाकुर ने मधु मोशन पिक्चर्स द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज इंडिया द गॉडेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देशभर से 600 से अधिक प्रतिभागियों में से चयनित होकर वे शीर्ष 50 में पहुंचीं और फिनाले के पहले दिन ही शीर्ष 8 में स्थान बनाया।

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन और कैंसर फ्री मिशन ऑफ इंडिया के साथ उनके सामाजिक कार्यों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण जागरूकता में योगदान के लिए उन्हें ब्यूटी विद परपज़ का खिताब दिया गया। निर्णायक दौर में उनके प्रभावशाली उत्तर के आधार पर उन्हें मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की प्रथम रनर-अप घोषित किया गया। पूनम ठाकुर की यह उपलब्धि जनसेवा, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है।

Related posts