RHNN
Uncategorizedक्राइमट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शोघी में नाकाबंदी के दौरान 13.160 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 04 सितंबर (rhnn) : शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के पास नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 13.160 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम शोघी के पास नाकाबंदी एवं चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से दो पारदर्शी पाउचों में कुल 13.160 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (30), पुत्र सोहन लाल, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला तथा अनुज (26), पुत्र राजकुमार, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

इस संबंध में अभियोग संख्या 183/26, दिनांक 03.09.2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धारा 29 के तहत मामले में आपसी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।

Related posts