RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

भाजपा जिला शिमला की ओर से चंबा भेजी गई राहत सामग्री

शिमला 05 सितम्बर 2025 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव के साथ आगे आई है। शुक्रवार को भाजपा जिला शिमला की ओर से चंबा जिले के लिए राहत सामग्री की खेप रवाना की गई।

राहत सामग्री को जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आपदा ने प्रदेश के कई जिलों को गहरी चोट पहुंचाई है। चंबा, मंडी और कुल्लू जैसे क्षेत्रों में लोग अपने घर-बार खोकर भारी संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में भाजपा संगठन “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा है।

जिला अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आगे आकर राहत कार्यों में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे का दर्द बांटने और पीड़ित परिवारों को सहारा देने का है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts