RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ठियोग में बोलेरो के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा बरामद, 35 वर्षीय व्यक्ति पर केस

शिमला, 04 सितंबर (rhnn) : शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की डिटेक्शन सेल ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 7.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 128/2026, दिनांक 3 सितंबर 2026, पुलिस थाना ठियोग में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। डिटेक्शन सेल को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सुनारघाटी में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को बोलेरो के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में रोहित चंदेल (35), पुत्र बसंत लाल, निवासी ठियोग, जिला शिमला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। शिमला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related posts