RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

नेरूवा में कार से नशीली दवा की 4 शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 04 सितंबर (rhnn) : शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नेरूवा की टीम ने कार्रवाई करते हुए Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup की चार शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नेवटी के समीप एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से उक्त नशीली दवा की चार शीशियां बरामद हुईं।

बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना नेरूवा में अभियोग संख्या 44/2026 के तहत धारा 22, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन में सवार शंकर (34), निवासी नेरूवा, जिला शिमला तथा विनोद (44), निवासी नेरूवा, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान बरामद नशीली दवा के स्रोत तथा इसके संभावित अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related posts