RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मालोकमंच

11 वर्षीय यजश ठाकुर बने मैन ऑफ द मैच, सहदेव-11 बसंतपुर अगले दौर में

अर्की/शिमला, 30 जनवरी 26 (RHNN) : शालाघाट में आयोजित पंचायत स्तरीय सौरभ मेमोरियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बसंतपुर पंचायत के गांव हरथू के 11 वर्षीय यजश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के तहत सहदेव-11 बसंतपुर और बखालग की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यजश ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे विरोधी टीम दबाव में आ गई। यजश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सहदेव-11 बसंतपुर ने मुकाबला अपने नाम किया और अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच के बाद आयोजकों द्वारा यजश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में यजश की प्रतिभा को देखकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय खेल प्रेमियों और आयोजकों ने यजश ठाकुर व विजेता टीम सहदेव-11 बसंतपुर को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts