RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

भुपेंद्र मेमोरियल कप बुईला पर सूरजपुर की ब्रदर इलेवन पिप्लुघाट का कब्जा

बाड़ीधार/शिमला, 30 जनवरी 26 (RHNN) : बाड़ीधार क्षेत्र के बुईला में आयोजित भुपेंद्र मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब इस बार सूरजपुर की ब्रदर इलेवन पिप्लुघाट टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व पंचायत प्रधान लेख राम बंसल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि लेख राम बंसल ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Related posts