RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

5 लाख की चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

शिमला, 27 अगस्त (rhnn) : राजधानी शिमला में करीब पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मामला 10 मई 2025 की रात का है। ममता देवी की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप है कि योगराज ने नत्थू राम लच्छमनदास हलवाई की दुकान का गल्ला चोरी कर उसमें रखी करीब पांच लाख रुपये की नकदी उड़ा ली थी। वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी को सुन्नी थाना पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सदर थाना शिमला पुलिस ने 26 अगस्त को उसे इस चोरी के मामले में नियमानुसार गिरफ्तार किया। अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts