RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रामनगर में रेन शेल्टर के सामने बेतरतीब पार्किंग बनी परेशानी, यात्रियों को हो रही दिक्कत

शिमला, 01 सितंबर (rhnn) : राजधानी शिमला के उपनगर रामनगर में लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया रेन शेल्टर इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है। पार्किंग की कमी के चलते वाहन रेन शेल्टर के ठीक सामने खड़े किए जा रहे हैं। इससे बारिश के दौरान यात्रियों को शेल्टर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेन शेल्टर के सामने वाहन खड़े होने के कारण यात्रियों के लिए रास्ता बाधित हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ती है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए बनाए गए शेल्टर तक पहुंचना ही मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेन शेल्टर के सामने बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से यहां सख्त नो-पार्किंग नियम लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश के समय यात्रियों को राहत मिल सके।

Related posts