RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ लोकमंच

कांग्रेस सरकार में किसे मिल सकता है मंत्री का ताज

शिमला-06 जनवरी (rhnn) : नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब आज यानी शुक्रवार को हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 मंत्रियों को हरी झंडी दे सकते हैं। इनमें सिरमौर जिला से हर्षवर्द्धन चौहान, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और कांगड़ा से सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार की ताजपोशी लगभग तय है। जिला शिमला पर अभी पेच फंसा हुआ है। विधायक विक्रमादित्य सिंह को रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। जबकि जिला सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी को मंत्री बनाने पर भी पार्टी पसोपेश में है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की दावेदारी भी मंत्री पद के लिए मजबूत है। उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जैसे बड़े पदों को भी आगामी दिनों में भरा जाना है।

Related posts