शिमला-16 मार्च (rhnn) : राजधानी शिमला के आरकेएमवी कॉलेज में वीरवार को नैक NAAC टीम ने दौरा किया। पहले दिन टीम ने विषय से संबंधित छात्राओं से सवाल जवाब भी किए। पहले दिन के विजिट में टीम कॉलेज द्वारा की गई तैयारियों से लगभग संतुष्ट नजर आया। अभी तक कॉलेज के कैंपस, लाइब्रेरी और क्लास रूम का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद पेरेंट्स से टीम ने बातचीत की। रात में कॉलेज ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
NAAC टीम दो दिन तक RKMV के दौरे पर है। इस दौरान स्टूडेंट्स को दी जाने वाली हर प्रकार की सुविधाओं को देखा जाएगा और ग्रेड निर्धारित किया जाएगा। कॉलेज को 20 सालों से B++ ग्रेड का दर्जा मिला हुआ है। जिसमें कॉलेज प्रबंधन अब सुधार चाहता है। लंबे अंतराल के बाद NAAC की टीम ने कॉलेज का विजिट किया है।