शिमला-24 अप्रैल (rhnn) : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार प्रसार अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम शिमला के छोटा शिमला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान उर्फ गुडू का प्रचार भी जोरों पर चल हुआ है। चुनाव प्रचार अभियान में एक ओर जहां कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता वार्डो में जाकर प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी ओर करसोग ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित शर्मा भी सुरेंद्र चौहान के साथ घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ललित शर्मा का कहना है कि नगर निगम शिमला के वार्ड न. 28 छोटा शिमला से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्दर चौहान पूर्व की तरह जीत हासिल कर करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र चौहान महापौर के प्रबल दावेदार हैं और उनके द्वारा पूर्व में किए गए विकासकार्यों को देखते हुए जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी।
ललित शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले नगर निगम के कार्यकाल में भाजपा ने समार्ट सिटी के नाम पूरे शहर को कंक्रीट बनाकर रख दिया।भाजपा कागजों पर बड़ी बड़ी योजनाओं को बताते रहे लेकिन दूसरी ओर धरातल पर कोई भी योजना खरी नहीं उतार पाई है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश का विकास कर रही है जिसको देखते हुए शिमला शहर की जनता सुरेंद्र चौहान को विजयी बनाएगी।