शिमला-21 अप्रैल (rhnn) : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए शिमला शहर के वार्ड भराड़ी,छोटा शिमला को पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, लोअर बाजार, राम बाजार व फागली में आदर्श सूद, टूटीकंडी व कनलोग में कांग्रेस उपाध्यक्ष आंनद कौशल, जाखू कृष्णा नगर में पूर्व मेयर मनोज कुमार, अनाडेल कैथू में जैनी प्रेम,नाभा समरहिल रुलदू भट्टा में पूर्व उप महापौर शशि शेखर चिन्नू, खलीनी इंजन घर में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण शर्मा व बेनमोर संजोली चौक में पूर्व उप महापौर डी एस वर्मा को अन्यों के अतिरिक्त चुनाव प्रभारियों की जिमदारियां दी गई हैं। इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।