RHNN
एक्सपर्ट्स एडवाइजट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

फिर सक्रिय होगा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी

शिमला-06 अक्टूबर (rhnn) : प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। ऐसे में लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी स्थानों पर आंधी व आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं होगा। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूवानुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके कारण तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। वीरवार को प्रदेश में चटक धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष्र अंतर नहीं आया है। बल्की कुछ सथानों पर एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गइ है। इसकी तरह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज क गई है। अब सर्दियों के दस्तक देने के साथ सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों मे न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है।

Related posts