शिमला-11 अक्टूबर (rhnn) : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक और व्यक्ति की जान ले ली है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में बुधवार सुबह 68 वर्षीय नर सिंह को कोविड-19 के चलते अपनी जान गवानी पड़ी है। नर सिंह आनी के कमांद का रहने वाला था जो 28 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था 10 अक्टूबर को व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद इसका उपचार अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। बुधवार सुबह करीब सवा दो बजे नर सिंह ने बीमारी के चलते दम तोड़ा है। कोरोना वायरस के आने और व्यक्ति की मौत होने से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। इज़के अलावा एक और व्यक्ति करसोग का कोविड पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में उपचारित है।
बता दें कि प्रदेश में प्रदेश में अब तक कुल 5191906 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 4872153 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 4213 लोगों की मौत हो चुकी है।