शिमला, 14 मई 26 (RHNN) : जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने चिट्टा/हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 13.05.2026 को पुलिस थाना सुन्नी की टीम द्वारा घराट नाला क्षेत्र में नाकाबंदी एवं वाहन जांच के दौरान शिमला की ओर से आ रही एक कार को जांच हेतु रोका गया। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार महेश कुमार पुत्र श्री बालाराम निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग, जिला मंडी, उम्र 28 वर्ष तथा मनोरमा देवी पत्नी श्री पुरुषोत्तम राम निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज, जिला हमीरपुर, उम्र 34 वर्ष के कब्जे से लगभग 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026 अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

