शिमला 21 सितंबर 2025 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश राज्य राइफल संघ का वार्षिक साधारण अधिवेशन रविवार को औद्योगिक क्षेत्र शोघी में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के कानूनी सलाहकार सेवानिवृत्त एचएएस के.के. शर्मा ने की। इस अवसर पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पर्यवेक्षक दिलीप चंदेल, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से जिला खेल अधिकारी शिमला राकेश और हिमाचल ओलंपिक संघ के सहायक महासचिव राजेश भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षकों की देख-रेख में आगामी तीन वर्षों के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों के अनुसार विक्रमादित्य सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सूरत सिंह ठाकुर सीनियर उपाध्यक्ष बने, जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजेश परमार, गुरुवचन राणा, विक्रांत सिंह राणा और राजीव सहगल निर्वाचित हुए। महासचिव की जिम्मेदारी ईश्वर रोहाल को मिली और कोषाध्यक्ष पद पर राजीव सूद चुने गए। विजय ठाकुर संयुक्त सचिव बने। कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेंद्र, नितिन चौहान, विक्रम रावत, रजत बाली, अश्वनी चंदेल और गिरीश ठाकुर शामिल किए गए। संघ ने राणा विजय सिंह को मुख्य संरक्षक, के.के. शर्मा को कानूनी सलाहकार और विजयदीप व विकास शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया। इसके साथ ही रविंद्र प्रकाश को राज्य कोच नियुक्त किया गया।