शिमला 23 सितंबर 2025 (RHNN) : शरद नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में आस्था और श्रद्धा का अनोखा नजारा देखने को मिला। मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से बुशहर छात्र कल्याण संघ ने मां भीमकाली और मां श्राइकोटी की पूजा-अर्चना के उपरांत हलवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बुशहर देव परंपरा के अनुरूप मां भीमाकाली व मां श्राइकोटी के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय का माहौल भक्तिमय हो उठा। हलवे का प्रसाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। इस अवसर पर संघ के चेयरमैन कुलदीप वर्मा, अध्यक्ष चंदन महाजन, कोषाध्यक्ष अशोक पालसरा, उपाध्यक्ष शगुन नेगी मौजूद रहे। वहीं राकेश कुमार, एकता आर्या, नेहा भंडारी, अजय, सुजल, चेतन शर्मा, निशांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, रोहित, उपेंद्र ठाकुर, साहिल थप्टू, प्रियंका नेगी, साक्षी चौहान, रिषिका ठाकुर, सना मेहता, कुशाग्र भारद्वाज सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।