RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

डाॅ. रमेश आज़ाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, आईजीएमसी में खुशी की लहर

शिमला 22 नवम्बर (RHNN) : आईजीएमसी दंत महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने डाॅ. रमेश आज़ाद के हिमाचल प्रदेश मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। महासंघ के प्रधान हरिन्द्र सिंह मैहता, महामंत्री हनीश ठाकुर, संयुक्त सचिव रंजीत और कोषाध्यक्ष अरविंद पाल ने संयुक्त बयान में डाॅ. आज़ाद को शुभकामनाएं देते हुए इसे आईजीएमसी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

हरिन्द्र मैहता ने कहा कि डाॅ. आज़ाद अपने पेशे में निपुण हैं और उम्मीद है कि वे मेडिकल काउंसिल के कार्यों में नई गति लाते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। मूल रूप से ठियोग के रहने वाले डाॅ. रमेश आज़ाद हमेशा आईजीएमसी स्टाफ और दूरदराज़ से आने वाले मरीजों के प्रति सहयोगी रुख रखते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

इस खुशी के अवसर पर राज्य सहायक एवं स्वास्थ्य कर्मी परिषद के अध्यक्ष विनोद चौहान, उत्तरी क्षेत्र सदस्य राजेश और सतीश औमटा सहित आईजीएमसी की विभिन्न संघों—लेबरेट्री कर्मचारी संघ, नर्सिंग संघ, वेल्फेयर संघ, फार्मेसी संघ, रेडियोलॉजी इकाई, आरकेएस संघ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ—के पदाधिकारियों ने भी अपनी प्रसन्नता जताई है। सभी ने आशा व्यक्त की कि डाॅ. आज़ाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Related posts