RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

जूडो-योग में नवबहार का दबदबा, 25 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

शिमला, 01 सितंबर (rhnn) : राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार के खिलाड़ियों ने 11वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जूडो और योग में लड़के व लड़कियां दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला, जबकि करीब 25 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। वॉलीबॉल में भी नवबहार स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम ने द्वितीय और लड़कियों की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूडो और योग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान मिलने से विद्यालय के पदकों की संख्या में इजाफा हुआ और टीम ओवरऑल चैंपियन बनने में सफल रही।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुनील दत्त ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास करवाया। विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला। मुख्याध्यापिका शीतल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि 25 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

Related posts