RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

चमियाना में लगाए पौधों को टैंकर लेकर सींचा, पहले दिन 1500 पौधों को दिया पानी

शिमला , 21 दिसंबर 25 (RHNN): राजधानी में बारिश ने होने से ड्राय स्पेल प्रकृति को भी नुकसान पहुंचा रहा है। शहरी एरिया में नगर निगम द्वारा बरसात के दौरान जो पौधे लगाए गए थे वह अब सूखने की कगार पर आ गए हैं। लिहाजा रविवार को नगर निगम की टीम ने मेयर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में चमियाना का दौरा किया और पानी को दो बड़े टैंकर से वहां लगाए गए पौधों को सींचा। राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत चमियाना में एक हफ्ते तक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था लेकिन तीन महीने से बारिश न होने की वजह से यह पौधे सूखने की कगार पर आ गए हैं। यहां पर एक हैक्टेयर से ज्यादा जमीन निगम ने ली है जहां पर साढे तीन हजार पौधे लगाए गए थे। पहले दिन निगम ने डेढ़ हजार पौधों को पानी दिया। जबकि बाकी के 50 प्रतिशत पौधों को अभी सींचना है।

नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि बारिश न होने से किसानों बागवानों के साथ-साथ ग्रीनरी को भी नुकसान हो रहा है। जो पौधे हमने केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत लगाए थे वह सूख रहे हैं। इसीलिए पानी के टैंकर मंगवाकर इन पौधों को पानी दिया जा रहा है। जो पाइप फायर ब्रिगेड द्वारा आग बूझान के लिए इस्तेमाल की जाती है उसकी मदद से पानी दिया गया ताकि हर पौधें को बराबर पानी मिले।

Related posts